हाथरस। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय में एन जी ओ सम्मलेन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं के हितार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद राजवीर दिलेर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की,मुख्य अतिथि सांसद राजवीर दिलेर ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को अपेक्षित सम्मान देने का काम किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक पर कानून बनाकर सरकार ने महिलाओं की स्थिति में सुधार किया है। भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि अन्य सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था। भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिले के महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक जिले के महामंत्री हरिशंकर राणा , ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय , प्रेम सिंह कुशवाहा , हर्ष कांत कुशवाहा , श्रीमती डॉली माहौर , हेमलता अग्रवाल , श्रीमती ज्योति मुरसान, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, बबीता वर्मा, सुचेता जौन, मनीष गोस्वामी, कुसुम गुप्ता, आरती, त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, शशि वाला, नीतू कुशवाह, मीना कुशवाहा, सुनीता शर्मा अनीता सेन सीमा कुशवाहा मीरा माहेश्वरी पूनम सिंह बबली सिंह प्रमोद कुमारी सिंगर सोनिया नारंग सविता दीक्षित सुनीता दीक्षित संतोष देवी सहित आदि भाजपाई मौजूद थे।