सीकरी के कवि को दिल्ली में कौस्तुभ कवि सम्मान से किया सम्मानित
आगरा । कवियों के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था केशव कल्चर संस्था के बैनर तले नई दिल्ली के बसंत कुंज में आयोजित फाग महोत्सव में सीकरी के कवि को कौस्तुभ कवि सम्मान से सम्मानित किया गया। सीकरी के ग्राम नगला दाधिराम निवासी शिक्षक व कवि विजय सिंह धाकड़ बहुत ही लोकप्रिय कवि हैं , अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने कई सम्मान प्राप्त किए हैं। दिल्ली में फागुन आयो रे फाग महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें विजय सिंह धाकड़ ने मनमोहक काव्य पाठ प्रस्तुत किया। जिसमें केशव कलर संस्था द्वारा कवियों के सम्मान में दिए जाने वाले श्रेष्ठ सम्मान कौस्तुभ कवि सम्मान से सम्मानित किया। सीकरी के अलावा आगरा की सीमा रहस्यमई को भी कौस्तुभ कवि से सम्मान से सम्मानित किया गया है।