*संवाददाता रेनू गौड़*
लखनऊ। विगत दो दिनों पूर्व हुई भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के कारण पीड़ित किसानों को तुरन्त मुआवजा दे कर राहत पहुंचाये सरकार। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने लखनऊ के काकोरी ब्लाक के दौरे के दौरान कही। अजय वर्षा एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुईै फसलों का जमीनी जायजा लेने काकोरी ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रवक्ता सचिन रावत, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र दमन सिंह, अब्बास रिज़वी योगेश तालान, नितान् सिंह नितिन आदि मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की राय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे क्षेत्र की फसल नष्ट हो चुकी है और अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों का पुरसाहाल लेने अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस अप्रत्याशित आपदा के कारण अब किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडे़गा। तात्कालिक रूप व आर्थिक संकट के कारण पारिवारिक आजीविका चलाने की समस्या से ग्रसित हो गये हैं। इन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे किए जाने का निर्देश इस गंभीर आपदा की समस्या का समाधान करने में विलंब करने का प्रयास प्रतीत होता है। अजय राय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की नष्ट हुई फसलों की भरपाई करने के लिए तुरन्त मुआवजा दे। सर्वे का कार्य संपादित होने में विलंब होगा। भारी वर्षा और ओलावृष्टि के बाद खराब फसल के कारण कीट और बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ जायेगा पशुधन के लिए भी चारे की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के नुकसान के लिए किसानों को तुरन्त मुआवजा देकर राहत पहुंचाई जाए इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है।
