
प्रदीप उपाध्याय
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के नगर पंचायत के बगल स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार देर शाम महाशिवरात्रि पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल के नेतृत्व में गाजे बाजे व धूमधाम से शिव शंकर की बारात निकाली गयी। शोभायात्रा में भगवान शिव की सुंदर झांकी सजाई गयी थी। शोभायात्रा में डीजे की धून पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद, महिलाएं, नवयुवक व नवयुवतियां अबीर गुलाल उड़ाते हुए शिवभक्ति गीत व फाल्गुन गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा शिव मंदिर से निकल कर श्री राम जानकी, गड़ाकुल तिरंगा तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा के दौरान शोहरतगढ़ कस्बे की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने फूलों की वर्षा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। शिव बरात को लोगों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। बारात में भगवान शिव, ब्रह्मा, विष्णु, विभिन्न देवताओं के साथ भूत,पिसाच और राक्षस के वेश में सजे लोगों से शिव बारात की शोभा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम स्थल पर डीजे की धून पर थिरकते भूतप्रेतों को देखकर हर देखने वाले भौंचक रह गये। बारात कथा स्थल पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और उसके बाद भगवान शिव विवाह की रस्म अदा की गई।इस दौरान सांसद पुत्र अभिषेक पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, एसडीएम कमेंद्र कुमार, सीओ अरुणकांत सिंह, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजकुमार पाण्डेय, नंदू गौड़, सौरभ गुप्ता, अजय वर्मा, गौरव कुमार कसौधन, मनोज कुमार वर्मा, बब्बू कसौधन, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलेश गुप्ता, बी0डी0कसौधन, लिपित राजेश त्रिपाठी, पंडित अवधेश शुक्ला, सूरज निगम, दुर्गेश अग्रहरि, अजय कुमार, मनोज कुमार, मुकेश गौड़, राहुल भारती, गौरव शर्मा, अंकित गुप्ता, धीरेंद्र तिवारी, चिन्कू अग्रहरि टिंकू यादव व सभासद आदि मौजूद रहें।
