गोरखपुर, 11 मार्च, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये 22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत गाड़ी का मार्ग विस्तार 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. तक निम्नवत् किया जायेगा। इस गाड़ी का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. स्टेशन से उद्घाटन विशेष गाड़ी 02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा। मार्ग विस्तार के फलस्वरूप यात्रियों की मांग के अनुरूप 22550 प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का लखनऊ, अयोध्या धाम, बस्ती स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन पर आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का मनकापुर, बस्ती एवं गोरखपुर स्टेशन के समय में भी संशोधन किया जायेगा।
02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. से 09.15 बजे प्रस्थान कर तथा रायबरेली से 11.15 बजे छूटकर लखनऊ 12.30 बजे पहुॅचेगी। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।
नियमित गाड़ी सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 गोरखपुर से 06.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 13.35 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. से 15.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 16.58 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.30 बजे, अयोध्या धाम से 20.30 बजे तथा बस्ती से 21.43 बजे छूटकर गोरखपुर 22.40 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के 08 कोच लगाये जायेंगे।
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाये जाने के फलस्वरूप 04241 मनकापुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से 20.40 बजे के स्थान पर 20.30 बजे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन से 21.43 बजे के स्थान पर 22.00 बजे तथा 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर में 23.05 बजे के स्थान पर 23.20 बजे पहुॅचेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये पटना-गोमतीनगर-पटना के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन किया जायेगा। इस गाड़ी के संचलन का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को पटना से 02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में निम्नवत् कर किया जायेगा। उद्घाटन के पश्चात नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार के अतिरिक्त सप्ताह में 06 दिन 18 मार्च, 2024 से 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन निम्नवत् किया जायेगा।
02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को पटना से 09.00 बजे प्रस्थान कर आरा से 09.47 बजे, बक्सर से 10.40 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 12.05 बजे, वाराणसी से 13.00 बजे तथा अयोध्या धाम से 15.55 बजे छूटकर गोमतीनगर 18.15 बजे पहुॅचेगी।
नियमित गाड़ी सं. 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन पटना से 06.05 बजे प्रस्थान कर आरा से 06.42 बजे, बक्सर से 07.23 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.45 बजे, वाराणसी से 09.25 बजे तथा अयोध्या धाम से 12.20 बजे छूटकर गोमतीनगर 14.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन गोमतीनगर से 15.20 बजे प्रस्थान अयोध्या धाम से 17.20 बजे, वाराणसी से 20.05 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 20.55 बजे, बक्सर से 21.56 बजे तथा आरा से 22.37 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुॅचेगी।
लखनऊ-देहरादून-लखनऊ के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन किया जायेगा। इस गाड़ी के संचलन का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को देहरादून से गाड़ी सं. 02477 देहरादून-लखनऊ जं. उद्घाटन वंदे भारत विशेष गाड़ी के रूप में निम्नवत् संचलन कर किया जायेगा।
02477 देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को देहरादून से 09.30 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार, मुरादाबाद जं., बरेली जं. स्टेशनों पर रूकते हुए लखनऊ जं. पहुॅचेगी।
महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे पर सहायक लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक, प्वाइंटस मैन, स्टेशन मास्टर, ट्रैकमेन्टेनर आदि विभिन्न पदो कार्यरत 30 महिला कर्मचारियों को 11 मार्च, 2024 को महाप्रबंधक सभाकक्ष में पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने महिला कर्मचारियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिला कर्मियों को अपना सर्वोत्तम योगदान देते हुए रेल सेवा करनी चाहिए जिससे उनकी एक अलग पहचान बने और लोगो में यह संदेश जाए कि महिलाए हर क्षेत्र में अपने कार्य का निर्वहन कर रही हैं। इस दौरान महाप्रबंधक सुश्री माथुर ने महिला कर्मचारियो की समस्यायों से अवगत हुई एवं इस सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
ज्ञातव्य है कि महाप्रबंधक सुश्री माथुर ने जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान गांधी नगर जयपुर स्टेशन को पूर्ण रूप से महिला मुख्य लाइन स्टेशन के रूप में सफलतापूर्वक संचालित कराया।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डाॅ0 लक्ष्मी गुंजियाल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीति वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/लखनऊ श्रीमती मानसी मित्तल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/इज्जतनगर श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/लखनऊ श्रीमती शिल्पी कन्नौजिया सहित वरिष्ठ महिला अधिकारी उपस्थित थी।
कार्यक्रम की संचालन श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने की।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12791/12792 सिकन्दराबाद-दानापुर-सिकन्दराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 13 मार्च, 2024 से दक्षिण मध्य रेलवे जम्मीकुंटा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
सिकन्दराबाद से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जम्मीकुंटा स्टेशन पर 11.39 बजे पहुॅचकर 11.40 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में दानापुर से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस जम्मीकुंटा स्टेशन पर 17.24 बजे पहुॅचकर 17.25 बजे छूटेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का 13 मार्च, 2024 से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के सिमुलतला स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
सियालदह से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सिमुलतला स्टेशन पर 19.42 बजे पहुॅचकर 19.43 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में बलिया से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस सिमुलतला स्टेशन पर 19.01 बजे पहुॅचकर 19.02 बजे छूटेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का 13 मार्च, 2024 से उत्तर मध्य रेलवे के मोठ एवं एट जं. स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
ग्वालियर से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मोठ स्टेशन पर 14.40 बजे पहुॅचकर 14.42 बजे छूटेगी तथा एट जं. स्टेशन पर 15.06 बजे पहुॅचकर 15.08 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में बरौनी से 12 मार्च, 2024 से चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस एट जं. स्टेशन पर 14.55 बजे पहुॅचकर 14.57 बजे छूटेगी तथा मोठ स्टेशन पर 15.21 बजे पहुॅचकर 15.23 बजे छूटेगी
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 14617/14618 बनमंखी-अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस का पूर्व मध्य रेलवे के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन तक मार्ग विस्तार निम्नवत किया जायेगा।
अमृतसर से 11 मार्च, 2024 से चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर से 06.35 बजे प्रस्थान कर तथा दूसरे दिन बनमंखी से 17.50 बजे छूटकर पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर 18.35 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में बनमंखी से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 14617 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से 05.35 बजे प्रस्थान कर तथा बनमंखी से 06.30 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर 16.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी का शेष स्टेशनों पर समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
पूर्वाेत्तर रेलवे की महिला हैंडबाॅल खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। 07 से 11 मार्च, 2024 तक हाथरस, उत्तर प्रदेश में आयोजित 52वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबाॅल चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे महिला हैंडबाॅल टीम ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 22-08 से पराजित कर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।
ज्ञातव्य है कि इस चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे की 06 हैंडबाॅल खिलाड़ी नीना, मोनिका, सुषमा, सृष्टि, ज्योति एवं प्रिया भारतीय रेलवे हैंडबाॅल टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
पूर्वाेत्तर रेलवे हैंडबाॅल खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्री श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव/नरसा श्री पंकज कुमार सिंह, हैंडबाॅल/सचिव श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह तथा हैंडबाॅल/कोच श्री अरविन्द कुमार यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ जं. से 13 मार्च, 2024 से चलने वाली 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस के उत्तर रेलवे के अम्बाला कैंट एवं चण्डीगढ़ स्टेशन पर समय में संशोधन किया गया है। संशोधित समयानुसार यह गाड़ी अम्बाला कैंट जं. से 14.15 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 15.00 बजे पहुॅचेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
10 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, देवरिया द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 से यात्रियों की मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को चोरी किये हुए 02 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
10 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-14617 के ट्रेन मैनेजर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को 14 वर्ष की एक लड़की सुपुर्द किया गया। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया।
10 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच द्वारा यार्ड चेकिंग के दौरान यार्ड से यात्री का गिरा 01 कीपैड मोबाइल बरामद कर बहराइच पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया।
09 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग द्वारा मनोरंजन केन्द्र, ऐशबाग की ओर जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को रेल संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
09 मार्च, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, भटनी को प्लेटफार्म संख्या-03 पर 16 वर्ष की एक लड़की अकेली बैठी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन, भटनी को सुपुर्द किया गया।
09 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा द्वारा गाड़ी संख्या-19410 से 15 वर्ष की एक लावारिस लड़की कोे उतारा गया। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन, गोण्डा को सुपुर्द किया।