

सिद्धार्थनगर 11 मार्च 2024/दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लखपति दीदी कार्यक्रम के अवसर पर समूह सदस्यो के साथ संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के अम्बेडकर सभागार में मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लाभार्थियों के साथ देखा गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान को बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 03 करेाड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। जनपद सिद्धार्थनगर में लगभग 15 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे देश की महिलाओ को सश्क्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए लखपति दीदी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। पहले कोई प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से बात नही करता था। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री है जो महिलाओ को सश्क्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए उनसे बात कर रही है। मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है। पहले महिलाओ की पहचान घर के अन्दर तक ही सीमित थी आज महिलाओ द्वारा घर से बाहर निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा बीसी सखी, विद्युत सखी मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बेकरी, कास्मेटिक, दोना-पत्तल आदि बनाने का कार्य करके जनपद का नाम रोशन कर रही है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को अवसर एवं सहारा प्रदान करने का संकल्प लिया है तो जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सिद्धार्थनगर की महिलाओ को अवसर एवं सहारा प्रदान कराकर उनकी आजीविका बढ़ाने का कार्य किया है जिससे जनपद की महिलाये हर क्षेत्र में आगे बढ़कर जनपद का नाम रोशन कर रही है।
जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान द्वारा मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है तथा स्वरोजगर हेतु प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 12135 स्वयं सहायता समूहो का गठन किया गया है। एन.आर.एल.एम. योजना के अन्तर्गत 140325 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। स्टार्टअप फंड से 9891 स्वयं सहायता समूह को लाभान्वित किया गया है। रिवाल्विंग फंड से 8804 स्वयं सहायता समूह को लाभान्वित किया गया। सामुदायिक निवेश निधि से 4003 स्वयं सहायता समूह, बैंक क्रेडिट लिंकेज से 7171 स्वयं सहायता समूहो को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डो के 32 समूहो को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुंवर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, स्वयं सहायता समूह की महिलाये आदि उपस्थित थी।
