आज दिनांक 12.03.2024 को 43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सिद्धार्थनगर में संयुक्त गश्ती किया गया I
हाल ही में भारत सरकार द्वारा लागु किये गए नागरिकता संशोधन कानून और आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र 43वी वाहिनी एस.एस.बी और राज्य पुलिस के द्वारा सिद्धार्थनगर के हैडिल चौराहा से बर्डपुर स्टैंड तक संयुक्त गश्ती किया गया I इस संयुक्त गश्ती के दौरान मि. प्राची सिंह, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में श्री सिद्धार्थ, एडिशनल एस.पी., व अन्य पुलिस कर्मी तथा 43वी वाहिनी के श्री एम.बी.सिंह, सहायक कमान्डेंट के नेतृत्व में अन्य जवानों के साथ सिद्धार्थनगर हैडिल चौराहा से बर्डपुर स्टैंड तक संयुक्त गश्ती किया गया I इस संयुक्त गश्ती के दौरान एस.एस.बी और राज्य पुलिस के महिला दस्ता भी शामिल रही I इस संयुक्त फ्लेग मार्च के दौरान लोगों को शांति का माहौल बनाये रखने हेतु आग्रह किय गया I