* पीड़ित ने रिश्तेदार पर लगाया आरोप।
फरमान खान
किरावली/आगरा।
किरावली थाना क्षेत्र किरावली के अन्तर्गत आगरा जयपुर नेशनल हाई-वे के नगला कुर्र मोड़ के समीप मंगलवार शाम करीब 6 बजे किरावली निवासी एक्टिवा सवार युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में तत्काल आगरा हास्पिटल में रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पीड़ित ने अपने रिश्तेदार पर आरोप लगाया है। मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे आगरा जयपुर हाई-वे के नगला कुर्रा मोड़ के समीप कस्बा के मोहल्ला व्यापारियन किरावली निवासी जमील कुरैशी पुत्र बाबुद्दीन नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई। हालांकि गोली चलने की वारदात को किसी ने नहीं देखा। लेकिन सड़क किनारे पटरी पर पड़े घायल की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस व परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर अवस्था में घायल को तत्काल एम्बुलेंस द्वारा आगरा एसएन हास्पिटल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इस मामले पर पीड़ित ने कहा अब्दुल रजाक पुत्र अब्दुल निवासी कागारौल ने ही अवैध तमंचे से फायर किया है। जिससे पीठ पर छरें जैसे निशान हैं। आपको बतातें चलें कि दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा है।
थाना प्रभारी किरावली ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। वहीं पुलिस द्वारा ये भी कहा गया है कि पीड़ित द्वारा आज घटना होने के बाद ना ही 112 पर कॉल किया गया है और ना ही पुलिस से संपर्क किया गया है। जिस कारण प्रथम दृष्टांत घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
