* पुलिस में पीड़ितों का बयान दर्ज, फराड पुलिस से दूर।
इसरार हुसैन
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
थाना क्षेत्र चिल्हिया के गौहनिया में संचालित टूर एण्ड ट्रेवल्स के नाम से आफिस संचालित करने वाले गिरोह 20 से अधिक बेरोजगारों को 30 लाख रुपये का चूना लगाकर चम्पत हो गया। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए बेरोजगार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी व अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बेरोजगार युवा क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नियांव नानकार मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र गौहनिया चौराहा पर एक टूर एण्ड ट्रेवल्स के नाम से एक आफिस खुला हुआ था। आफिस के प्रबंधक संचालक रवि सिंह निवासी सतगुरु पोस्ट मुजरी जिला महराजगंज के निवासी है। इनके साथ अन्य लोग क्षेत्र में विदेश नौकरी दिलाने के लिए वीजा व टिकट देने के लिए प्रचार-प्रसार करते थे। विदेश जाने वाले लोग अपना पासपोर्ट लेकर इनसे संपर्क करने लगे। लगभग 20 से अधिक लोग ने विदेश जाने के लिए एक-एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम व नकद रुपये दिये। 28 जनवरी को आफिस संचालक रवि सिंह ने कहा कि अभी तैयारी कर लीजिए। 15 लोगों का ग्रुप पहले जायेगा। उसके बाद इन लोगों ने एक बार 6 फरवरी को बीजा और टिकट सहित डॉक्यूमेंट दिया गया। उसके बाद 15 लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर गये। जैसे ही उनका बीजा और टिकट एयरपोर्ट पर चेक किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि वीजा व टिकट फर्जी है। उसके बाद वहां से हम लोग गौहनिया स्थित आफिस पहुंचे, तो बन्द था। सभी लोग भाग गये थे। इसके बाद पता चला कि वे सब ठगी के शिकार हो गयें। फिर मामले की जानकारी पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी गयीं। उसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकरियों व सीओ के आदेश पर रवि सिंह निवासी सतगुरु पोस्ट मुजरी जिला महराजगंज, करीम निवासी नोनहवा थाना सदर नौगढ़, रमाकांत निवासी पकड़ी थाना चिल्हिया, पंकज निवासी अज्ञात सहित एक अज्ञात महिलाएं व दो अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस सम्बन्ध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस टीम जांच जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
