आगरा अपडेट-ताजमहल में तबियत बिगड़ने से महिला की मोत
आगरा में मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। वह हरियाणा से अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आई थी। ताजमहल में घूमते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मरा हुआ बता दिया। घटना मंगलवार शाम छह बजे की है।
हरियाणा से ननद के साथ ताजमहल देखने आई थी
मंगलवार को हरियाणा से टूरिस्ट का ग्रुप ताजमहल घूमने पहुंचा था। इस ग्रुप में पार्वती (74) भी शामिल थी। वह अपने ननंद के साथ ताजमहल में घूम रही थी। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से महिला को व्हील चेयर पर बैठाया। पहले ताजमहल परिसर में उनका प्राथमिक इलाज किया गया। लेकिन जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें तुरंत शांति मांगलिक हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।