होली मिलन कार्यक्रम में चला शराब और शबाब का खेल, विदेशी लड़कियों संग वेली डांस पर लगे ठुमके
मथुरा में एक तरफ जहां होली पर्व पूरे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनाया जा रहा है। वहीं ओमेक्स सिटी पॉश सोसाइटी में होली मिलन के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। यहां होली मिलन के नाम पर पार्टी हुई और उसमें शराब और शबाब का खेल चला। पॉश सोसाइटी में हुई इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वृंदावन छटिकरा रोड पर ओमेक्स सिटी पॉश सोसाइटी में दो दिन पहले ग्रैंड होली फेस्टिवल आयोजित किया गया। लाडली बिल्डर ग्रुप द्वारा आयोजित। इस होली फेस्टिवल में विदेशी वाला वेली डांस करती नजर आई। पार्टी में विदेशी लड़कियां बुलाई गई। जबकि आसपास मौजूद सफेद पोश लोग हाथों में जाम लेकर उस वेली डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आए। डांस के दौरान जहां जाम का दौर लगातार चल रहा था वहीं दूसरी तरफ भव्य समाज के रहने का ढिंढोरा पीटने वाले डांसर के साथ उनके लग रहे थे। पार्टी में कोई नोट दिखा रहा तो कोई अपनी कमर लहरा रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्टी में शामिल कई लोग वीडियो भी बनते देखें गए।
ग्रांड होली फेस्टिवल के नाम पर आयोजित हुई इस कॉकटेल पार्टी में जमकर अश्लीलता पड़ोसी गई। प्यास ही प्यास मेरी जिंदगी में गाने पर डांसर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती रही और पार्टी में मौजूद लोग इसका मजा लेते रहे। ग्राउंड होली फेस्टिवल के नाम पर गुरुवार को आयोजित हुई इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार देर शाम वायरल हो गया। 51 सेकंड के इस वीडियो में वेली डांसर डांस कर रही है। और होली मिलन के नाम पर एकत्रित हुए लोग उसके साथ झुमके लगा रहे हैं। पार्टी में शबाब के साथ शराब परोसे जाने को लेकर जब आपकारी अधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि शराब पार्टी के लिए आस्थाई लाइसेंस लिया गया था। डांस के बारे में उनका जानकारी नहीं है। वहीं बिल्डर ग्रुप से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। होली के नाम पर हुई अश्लील पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धर्म नगरी के लोगों में गुस्सा है। जिस तरह से पार्टी में धर्म नगरी की मर्यादा तार-तार की गई और वह भी उसे होली के नाम पर जिसे भगवान कृष्ण और राधा रानी के सबसे प्रिय पर्व के लिए माना जाता है। उसको लेकर अब साधु संत धर्म आचार्य आक्रोशित है।
ओमेक्स सिटी के रेस्टोरेंट अन्य पार्क कृष्ण स्ट्रीट क्लब में लाडली ग्रुप द्वारा की गई इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ओमेक्स सिटी के सक्षम पदाधिकारी लाडली ग्रुप के शिवम चौधरी और खगेश शर्मा के खिलाफ धारा 188 और 294 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओमेक्स सिटी चौकी प्रभारी कंचन सिंह द्वारा कराए गए इस मुकदमे के बारे में एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।