
*संवाददाता रेनू गौड़*
लखनऊ। लोक सभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत जनपद लखनऊ में दिनांक 20 मई, 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित है। इस निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा न्यूनतम 70 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनपद लखनऊ के मतदाताओं को जागरुक किए जाने के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न गतिविधियां तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन, स्थानीय सम्पर्क, फोरम एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी के क्रम में आज दिनांक 13.04.2024 को नगर निगम लखनऊ के समस्त जोनों के विभिन्न वार्डों में चुनाव पाठशाला/जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया जिनमें विभिन्न अधिकारियों द्वारा स्थलीय नागरिको से सम्पर्क कर चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए जागरुक किया गया, मतदाताओं को बूथ की जानकारी दी गयी तथा मतदान की अपील करते हुए मतदान किए जाने हेतु शपथ दिलायी गयी।
उक्त के क्रम में ज़ोन 01 के 6 वार्डों में जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 02 के 11 वार्डों में जोनल अधिकारी दिव्यांशु पांडे के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 03 के 5 वार्डों में जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 04 के 10 वार्डों में जोनल अधिकारी संजय यादव के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 05 के 9 वार्डों में जोनल अधिकारी नंद किशोर के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 06 के 5 वार्डों में जोनल अधिकारी मनोज यादव के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 07 के 6 वार्डों में जोनल अधिकारी रश्मि भारती के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त के क्रम में ज़ोन 08 के 13 वार्डों में जोनल अधिकारी अजीत राय के निर्देशन में संबंधित नगर निगम के स्टाफ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
