*संवाददाता रेनू गौड़*
लखनऊ। राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन सुशांत गोल्फ सिटी, द्वारा कृष्णा नगर में दो दिवसीय भगवत गीता ज्ञान यज्ञ के द्वितीय एवं अंतिम दिवस आरoएoएसo एकेडमी, कृष्णा नगर, मे इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष श्याम ने प्रवचन मे बताया कि हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं में से परम पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण ही मूल हैं, प्रभुजी ने बताया कि आध्यात्मिक दृष्टि से देखने पर यह ज्ञान होता है कि अच्छे लोगों के साथ बुरा तथा बुरे लोगों के साथ अच्छा कभी नहीं हो सकता है, यह तभी तक रहता है जब तक व्यक्ति के पुण्य उसके साथ रहते हैं।
अंत मे प्रभुजी ने बताया कि यदि हम आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो सभी धर्म ग्रंथों में समान शिक्षा दी गयी है, भगवत गीता के अनुसार परम पुरषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण ही परम ईश्वर हैं। अलग-अलग धर्मों में उन्हें अलग अलग नामों से जाना जाता है। जिस तरह से सूर्य एक ही होता है, लेकिन अलग-अलग जगह पर अलग अलग भाषा मे उसको अलग अलग नाम दिया गया है, ठीक उसी तरह ईश्वर भी एक ही है उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।
भगवत गीता ज्ञान यज्ञ में कृष्णा नगर, लखनऊ एवं आस-पास के गणमान्य भक्त उपस्थित रहे, सभी भक्तों ने इस्कॉन के सुप्रसिद्ध कीर्तन हरे कृष्णा हरे रामा, नृत्य तथा भोजन प्रसाद एवं का भी आनंद उठाया।
