

इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में जनपद सहित गोरखपुर,बस्ती,सिद्धार्थनगर के ब्राह्मण विद्वानों और पुरोहितों का हुआ समागम
ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ऐतिहासिक रूप से धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाया गया,, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में पुरोहित सम्मान समारोह कार्यक्रम में दुर दराज से आए ब्राह्मण समुदाय के लोगों का अरविंद पाठक द्वारा तिलक लगाकर और अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि पुरोहित सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित स्थान औद्योगिक खलीलाबाद में 10 मई दिन शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व एवं ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अध्यक्ष अरविंद पाठक द्वारा आयोजन किया गया। आज वर्तमान समय में जहां ब्राह्मणों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है और हर जगह इनको उपेक्षा ही अपेक्षा मिलती है ऐसे में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मण पुरोहितों को औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में सम्मान समारोह में अरविंद पाठक ने पुरोहितों को सम्मानित किया ।
परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दुर दराज से आए हुए ब्राह्मण एवं विद्वान जनों द्वारा महर्षि परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर्व को धूमधाम से मनाया गया।
वही गायत्री परिवार जिला संत कबीर नगर के जिला संयोजक रमेश चंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा की ब्राह्मण सबका कल्याण ही करता है और ब्राह्मण धन का नहीं सम्मान का भूखा होता है आगे सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों को वेद पुराण और मां गायत्री महा मंत्र का जाप तप और यज्ञ करके अपने संस्कार से भारत को विश्व गुरु केवल ब्राह्मण ही बना सकता है।
आयोजक अरविंद पाठक ने सभी पुरोहितों और विद्वान ब्राह्मणों को अंग वस्त्र और तिलक लगाकर सबका सम्मान किया और अपने संबोधन ने कहा की मेरा जहा भी जरूरत पड़ेगी ब्राह्मण समाज को मैं तन मन धन से सदा ब्राह्मण हित के लिए सदैव तैयार रहूंगा।
कार्यक्रम की सफलता पर सभी पुरोहितों का आभार व्यक्त कर सभी से आशीर्वाद लिया और आगे ब्राह्मण समाज के हित के लिए और भी काम करने की बात कही । इस अवसर पर बस्ती मंडल और गोरखपुर मंडल से ब्राह्मण समाज के विद्वान और सैकड़ो की संख्या में पुरोहितों ने सम्मान समारोह में शामिल हो कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

फ्रेंड्स टाइम्स एक न्यूज़पेपर/न्यूज़ पोर्टल है। फ्रेंड्स टाइम्स विविध समाचारों और सूचनाओं का ईमानदारी और विश्वसनीयता के साथ आप तक पहुंचाता है। इस पोर्टल पर मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता के साथ समाचार और सूचनाओं का प्रेषण निरन्तर जारी रहेगा। इसके अलावा वरिष्ठ विद्वतजनों, साहित्यकारों लेखकों के लेख और सुझावों का भी स्वागत है। फ्रेंड्स टाइम्स नवागंतुकों को एक प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध करने को प्रतिबद्ध है। समाचार ही नहीं ज्ञानवर्धक सूचनाओं का संग्रह, आपको एक ही स्थान पर उपलब्ध करने के लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे।