

पंकज चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग महाराजगंज
महाराजगंज लोकसभा सीट से सातवीं बार लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद पंकज चौधरी को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग जोरों पकड़ने लगी ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल एवं ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव एवं एमएलसी प्रतिनिधि आशीष कुमार गौतम भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा भाजपा के मंडल महामंत्री अरविंद चौधरी मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान अमरनाथ शाही भाजपा नेता प्रदीप कुमार उपाध्याय रामसूरत सिंह आकाश श्रीवास्तव आदि तमाम नेताओं ने पंकज चौधरी को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से की
