
कांग्रेस ने एआरओ पर गंभीर आरोप लगाए है डीएम से एआरओ को हटाने की मांग की है
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की सीट पर सबकी निगाहें हैं। इस सीट पर भाजपा और गठबंधन की सीधी टक्कर है। इस सीट पर कांग्रेस ने एआरओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम से एआरओ को हटाने की मांग की है। 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है। गठबंधन में शामिल कांग्रेस को इस सीट की मतगणना के दौरान धांधली होने का शक है। कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी की एआरओ नवोदिता शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें हटाए जाने की मांग की है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा और डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
मैनपुरी में की थी बेईमानी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह ने नवोदिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। एसडीएम मैनपुरी रहते हुए खुल्लम खुल्ला सरकार के पक्ष में मतदान कराने और इन पर बेईमानी का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि ऐसी भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
फॉर्म 17सी की मांगी कॉपी
कांग्रेस ने फॉर्म 17 C की प्रतिलिपि कॉपी की मांग की है। शहर अध्यक्ष ने 19 फतेहपुर सीकरी लोकसभा की प्रत्येक बूथ की फॉर्म 17सी की प्रतिलिपि कॉपी तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। अमित सिंह ने कहा कि हम उसका मिलान अपनी लिस्ट द्वारा करना चाहते हैं। जिससे चुनाव आयोग पर कोई भी धांधली का आरोप न लगे साथ ही मतगणना निष्पक्ष हो सके।
