

प्रयागराज । रामधनी प्रजापति पीछले एक वर्ष से बेटे सचिन प्रजापति (वर्ष 10) के पेशाब वाले रास्ते मे कैंसर होने से बहुत परेशान है। सरकार कि आयुष्मान कार्ड योजना भी पूरी तरफ से फेल रहा और आज आज तक उनका कार्ड नहीं बन पाया। इलाज करते करते खेत बिक गया, जो भी जमा पूँजी था वो भी ख़त्म हो गया। रामधनी के पास सोशल मीडिया के अलावा कुछ और रास्ता नहीं दिखा। जब सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई कि संस्था सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रजापति, सचिव विनोद प्रजापति, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण प्रजापति, सदस्य रविंद्रनाथ, पियूष प्रजापति इत्यादि लोगो तक पहुंची तो इस संस्था के लोग हमेशा कि तरह इस बार भी तत्काल पूरा सत्यापन के बाद सदस्यों से आर्थिक सहयोग के लिए अपील किया एवं मात्र 24 घंटे में लगभग 25,000 का आर्थिक सहयोग जमा कराया गया। जमा की गई रकम रामधनी के खाते में जमा कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी बालक कमला नेहरू अस्पताल मे भर्ती था एवं 14 जून को स्वरुप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर आपरेशान होना है। सरकार कि योजनाएं मात्र पेपर है। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामधनी प्रयागराज के बारा क्षेत्र के निवासी है, मजदूरी और फोटो ग्राफी करके अपना जीवन यापन करते है। सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट के अलावा भी काफी लोगो ने आर्थिक सहयोग किया है। जबलपुर से केवल राम, नोएडा से पियूष, रविंद्रनाथ, सचिन, शेषमनी इत्यादि अन्य साथियों ने मिलकर आर्थिक सहयोग एकत्रित किया एवं परिवार को सौप दिया।
