

कान्हा जन्म सुनि आई यशोदा मैया देदे बधाई भजन पर झूमे श्रद्धाल
कथा व्यास श्रीकृष्ण दीक्षित जी महाराज का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया
फतेहाबाद। फतेहाबाद के तिवाहा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्री कृष्ण दीक्षित जी महाराज ने अयोध्या में जन्मे भगवान श्री राम की कथा सुनाई इसमें बताया कि राजा दशरथ महारानी कौशल्या के घर जन्म हुआ भगवान श्री राम ने मर्यादा स्थापित कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये है। इसके बाद उन्होंने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई वसुदेव देवकी के बंदी गृह में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद बसुदेव जी ने बालक को लेकर गोकुलधाम नंद बाबा यशोदा के पास छोड़ आए और वहां कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। राजा बलि वामन अवतार की कथा सुनाई मनुष्य को मानव जीवन मिला है तो उसी दिन दुखियों की सेवा करना चाहिए। समुद्र मंथन की कथा का वर्णन भी किया। श्रद्धालुओं में देवकीनंदन शर्मा, सोनू शर्मा, गौरव शर्मा,रोहित शर्मा ने कथा व्यास श्रीकृष्ण दीक्षित जी महाराज का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। ग्रामवासियों से खचाखच भरे पंडाल में श्रद्धालु भजनों पर आनंदित होकर झूम उठे।
