

सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे मनोज अग्रवाल के निवास, पार्टी में आने को किया आमंत्रित
-भारतीय हिंदू सेवा संस्था के पदाधिकारीयों ने किया जोरदार स्वागत, श्रीरामलला की मूर्ति भेंट कर पहनाया चांदी का मुकुट
आगरा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निवास, कमला नगर स्थित मीनाक्षीपुरम पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवालके नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सुभासपा आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत भी थे।
इस दौरान सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने मनोज अग्रवाल को अपनी पार्टी में आने के लिए आमंत्रित किया। कश्यप जी ने कहा कि अब हमें अपनी पार्टी को सर्व समाज की पार्टी बनाना है इसलिए हम चाहते हैं कि आप भी हमारी पार्टी में आए अपने पूरे समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हों। मनोज अग्रवाल ने उनके प्रस्ताव पर विचार कर शीघ्र ही कोई उचित निर्णय लेने का वायदा किया।
इस अवसर पर श्री कश्यप जी का जोरदार स्वागत किया गया उनको फूल मालाओं से लाद दिया और उनको चांदी का मुकुट पहनाकर भगवान श्री राम की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय हिंदू सेवा संस्था मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष राखी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अंशु शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीमा सिंघल, भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राठौर, प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ओम, मंडल प्रभारी निर्मल मथुरिया, विजेंद्र सिंह गिल, अजय गुप्ता, पवन चौहान, नितिन गुप्ता, रईस खान, प्रमोद कश्यप, संक्षम अग्रवाल एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत आदि थे।
