

कागारौल बाजार में भगवान परशुराम की शोभायात्रा में जमकर झूमे लोग
कागारौल/आगरा । कागारौल कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। श्री गणेश, हनुमान, राधाकृष्ण, खाटूश्याम, माता दुर्गा, खाटू श्याम और भगवान परशुराम की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। हर कोई भगवान परशुराम के रंग में रंगा नजर आया। हाथ में परशु, सिर पर भगवा और भगवा पटुका डाले लोग बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। परशुराम जी के स्वरूप में राम माधव उपाध्याय सुशोभित हो रहे थे। खेरागढ़ तिराहे से मुख्य बाजार में होते हुये आरवी रिसोर्ट पर समापन हुआ। यहां महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष शिवचरण उपाध्याय, शिव दयाल उपाध्याय, टीकम चंद रावत, रामनिवास शर्मा, देवी सिंह रावत, नेत्रपाल रावत, अशोक उपाध्याय, सोमेश्वर उपाध्याय, मौनी रावत, जिला पंचायत सदस्य अशोक रावत, अनिल शर्मा उर्फ अन्नी, राम भरोसी रावत, अचल रावत, लोकेश पचौरी, गोविंद प्रधान, अशोक लवानिया,मुनेन्द्र रावत, हरेंद्र मुदगल, सेलो रावत, सूरज भाकरिया, प्रधान पति बच्चू सोलंकी, सतीश उपाध्याय, वीरेंद्र भोले, राजेश उपाध्याय, डॉ. कृष्ण गोपाल दुबे, मनीष मिश्रा, जीतू रावत, डा. देवपाल सोलंकी, दिनेश सोलंकी आदि रहे।
