
जनपद सिद्धार्थनगर में द्विवार्षिक अधिवेशन-2024
उ0प्र0 ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा सिद्धार्थनगर का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ।
इस दौरान उ0प्र0 ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा सिद्धार्थनगर में आये हुए समस्त ग्राम विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, महिला तथा संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी गणों ने 108 मतों से 104 मतदान किये। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सुजीत कुमार जायसवाल को 39 मत तो शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को 64 मत मिलें। वहीं महामंत्री परमात्मा यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार जाटव निर्विरोध हुए। प्रान्तीय प्रतिनिधि से मुकेश कुमार को 50 मत तो शुभम मणि त्रिपाठी को 53 मत मिलें। जिसमें अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री परमात्मा यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार जाटव और प्रान्तीय प्रतिनिधि शुभम मणि त्रिपाठी हुए हैं। वहीं चुनाव अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव और अयूब खान रहें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय व अम्बेडकर नगर अध्यक्ष सूर्य मानसिंह मौजूद रहें। उ0प्र0 ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा सिद्धार्थनगर में आये हुए समस्त ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, महिला तथा संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी गणों ने जीते हुए लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
