

नगर बाजार/बस्ती: श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक बस्ती के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी ने 125 छात्राओं को टेबलेट वितरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देखा गया डिजिटल भारत का सपना साकार करने हेतु सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का क्या महत्व है और केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा को आगे बढाने के लिए बहुत प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क टैबलेट वितरण योजना नाम से एक योजना शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा मुफ्त टैबलेट वितरण किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। टैबलेट मिलते ही छात्राओं के चेहरो पर मुस्कान छा गयी। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार प्रजापति, राजेश प्रसाद द्विवेदी, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, सूर्यपाल वर्मा, रजनी सिंह, मंजरी सिंह, मो० तस्लीम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
