*
खुरंहड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजर कर भाजपा कार्यालय में हुआ समापन
सदर बिधायक प्रकाश के साथ हजारों बाइकर्स का काफिला।
बांदा – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन बृहद स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में जनपद में भी
सदर विधानसभा के विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशाल तिरंगा बाइक यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का शुभारंभ गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरंहड से हुआ
इसमें भाजपा युवामोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । तिरंगा यात्रा गिरवाॅ, बडोखर बुजुर्ग, तिन्दवारा, मेडिकल कालेज, अतर्रा चुंगी, खूटी चौराहा, जिला परिषद चौराहा, मर्दननाका, छोटीबाजार, झण्डा चौराहा, बलखण्डीनाका महेश्वरी देवी मंन्दिर, चौक बाजार, गूलरनाका, बाबूलाल चौराहा, कालू कुआं, बिजलीखेडा, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाइन तिराहा, जरैली कोठी होते हुए कनवारा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में समापन समारोह सम्पन्न हुई।
इस विशाल तिरंगा यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों एवं बाजार के व्यापारियों द्वारा जगह-जगह मल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। व्यापरियों द्वारा विभिन्न स्थानों में जलपान व पेय पदार्थो की व्यवस्था की गयी थी। पूरे आयोजन के दौरान सदर विधायक के साथ नगर पालिका चेयर मैन मालती बासू, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू , युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ,
शैलेन्द्र सिंह शैलू, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह सहित हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
