सिद्धार्थनगर 24 जनवरी 2025 / राष्ट्रीय बालिका दिवस दिनाक 24.01.2025 के अवसर पर जनपद स्तरीय रैली को जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० द्वारा छोटी बालिका नम्रता, उजाला द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
बेटी को पैदा होने दीजिए सम्भावनाओं को पख दीजिए। बेटी है खिलखिलाता फूल, न करो भ्रूण लिग जाच की भूल। आपके क्षेत्र में कोई व्यक्त्ति भ्रूण लिग जाच के कार्य में लिप्त है तो वाट्सएप न0-8005192696 पर सूचना दे। आप भी जागरूक नागरिक का काम करे और बेटी बचाओ के महाअभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रजत कुमार चौरसिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० प्रशान्त मौर्या, समीर सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
