सिद्धार्थनगर 24 जनवरी 2025 / ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महामहिम उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) पोर्टल का शुभारम्भ एवं उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 का वितरण मा० राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दी बेन पटेल एवं मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में किया गया जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कलाभवन में दिखाया गया। इसके पश्चात लोहिया कलाभवन में मा० विधायक बासी श्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं मा० विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ज्वलित कर ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का मा० विधायक बासी श्री जय प्रताप सिंह, मा० विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान एवं मा० जनप्रतिनिधिगण को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ द्वारा सरस्वती बन्दना, स्वागत गीत कपिलवस्तु गीत एवं राजकीय कन्या इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया गया।
‘उत्तर प्रदेश दिवस’ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यकम के अवसर पर मा० विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे उड़ान भर रही है। उ०प्र० सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सफल है। आज देश में बदलाव आ रहा है बेटिया किसी भी क्षेत्र में बेटो से पीछे नहीं है। पहले की अपेक्षा अब लोगो की सोच भी बदली है तथा बेटियों को हर क्षेत्र में छूट दी जा रही है तथा वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। भारत सरकार/ प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ाने में योगदान दिया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। सरकार द्वारा अनेक हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया गया है जिससे किसी भी समय टोलफ्री नम्बरों पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। सरकार द्वारा दहेज रोधी विभिन्न कानून बनाये गये है। कन्याओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री सुमगला कन्या योजना लागू की गयी है। आज सरकार द्वारा प्रत्येक गरीब को पक्का घर देने का काम किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रदेश बनने के पथ पर अग्रसर है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिये जाने के लिए स्कूला का कायाकल्प कराया गया है। मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को विभिन्न योजनाओ से बचित लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया गया है। लोगो को विभिन्न योजनाओं से लाभान्धित किया गया है। उनकी आय में वृद्धि करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उद्योग स्थापित कर औसत बीसी सखी के रूप में आने आय में वृद्धि कर रही है। परिवार के साथ साथ जनपद और प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जा रही है। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा टाटा से टाइअप कर युवाओं में कौशल विकास किया जा रहा है। जिससे वह उद्योग स्थापित कर आय में वृद्धि करे एवं अन्य को रोजगार देकर लाभान्वित करेंगे। मा० विधायक बांसी ने सभी भी को उ०प्र० दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ तथा राष्ट्रीय चालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उ०प्र० राज्य स्थापना दिवस आज हम तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर मना रहे है। आज हमारी बेटियां केवल बेटिया ही नहीं मारत का भविष्य है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा बृहद स्तर पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान बलाया जा रहा है। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाये आगे बढ़ रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो रही है। घर परिवार के साथ-साथ देश / प्रदेश को भी मजबूत कर रही है। इस जनपद के लोगों में प्रतिभाओं के लोग रहते है उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। सभी भी को उ०प्र० दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाए दी।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के मा० विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा० विधायक शोहरगतढ़ विनय वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं मा० जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका अभिवादन कर आभार प्रकट किया गया तथा साथ ही साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं एफपीओ, स्वास्थ्य विभाग आशा, ए.एन.एम. खादी ग्रामोद्योग विभाग ग्राम प्रधान व उद्यमी, युवा कल्याण विभाग की कड्डी प्रतियोगता में विजेता तथा उपविजेता को मा० विधायक बासी श्री जय प्रताप सिंह, मा० विधायक शोहरगतढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा संकेतक चेक, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा० सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि प्रिन्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रजत कुमार चौरसिया, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे लीडबैंक अधिकारी आर०के० सिन्हा जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह, अधिकारी / कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अध्यापको आदि की उपस्थिति रही।
