

किसानों की समस्या को लेकर 5 जून को भाकियू (भानू) का फतेहाबाद ब्लॉक पर प्रदर्शन
फतेहाबाद, आगरा। भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक फतेहाबाद पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन 5 जून को रहेगा। वहीं भाकियू भानू के प्रदेशाध्यक्ष मजदूर मोर्चा पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि दूसरा आंदोलन फतेहाबाद तहसील में सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था ,वहाँ पर मरीजों की समस्याओं को लेकर रहेगा। जिसमें सभी
प्रदेश,जिला,तहसील,ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व किसानों को उपस्थित रहने की पंडित विवेक शास्त्री ने अपील की है।
