साइबर
*खेरागढ़ तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 221 शिकायते दर्ज,15 का मौके पर निस्तारण*
*नवागत उपजिलाधिकारी खेरागढ़ के सामने दर्ज हुई सबसे ज्यादा शिकायत*
खेरागढ़। उत्तर प्रदेश के कमिश्नरेट आगरा की खेरागढ़ तहसील मे दिनांक 03/06/2023 को लगा संपूर्ण समाधान दिवस। अपरजिलाधिकारी आगरा यशवर्धन सिंह श्रीवास्तव व खेरागढ़ उपजिलाधिकारी डा० पूजा गुप्ता आई ए एस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे कुल 221 शिकायते दर्ज हुई जिसमे 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायते राजस्व विभाग,पुलिस विभाग व विकास विभाग की रही। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रुप से अपरजिलाधिकारी आगरा यशवर्धन सिंह श्रीवास्तव व खेरागढ़ उपजिलाधिकारी डा० पूजा गुप्ता आई ए एस व तहसीलदार खेरागढ़ सीमा भारती तथा ACP खेरागढ़ महेश कुमार व ACP सैया पीयूष कान्त राय तथा नायब तहसीलदार सैया व नायब तहसीलदार खेरागढ़ व नायब तहसीलदार जगनेर तथा खण्ड विकास अधिकारी खेरागढ़ व सैया और अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे है। तथा शेष शिकायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशों के अनुसार गुणवक्ता के आधार पर निस्तारण करने के लिए सख्त निर्देश दिए l