

लेने वाला सिर्फ खा पाता है लेकिन देने वाला संपन्न जीवन जीता हैं: विनिश्चय सागर महाराज
जितना सोचो उतना प्राप्त नही होता: राष्ट्रयोगी विनिश्चय सागर
धर्मसभा में सर्व सम्मति से श्रीमति सरोज जैन को महिला जैन समाज का अध्यक्ष बनाया गया”
झांँसी गुदरी बाजार स्थित श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के सामने धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रयोगी,वाक्केशरी आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज ने कहा कि भावनाओं में कोई अंतर नही है स्थान में अंतर है। इच्छा और चाह लोगों की अनंत हैं लेकिन व्यक्ति जितना सोचता है उसको उतना प्राप्त नही होता है।आने वाले कल को अच्छा बनाना है तो अतीत में झांक कर देखो। आपकी इच्छा और चाह अतीत का परिचय करा देती हैं। दुनिया में लेना वाला सिर्फ खा पाता है लेकिन देने वाला सुखी और संपन्न जीवन जीता है। इस अवसर पर दया भावना फाउंडेशन के प्रणेता मुनिश्री अविचलसागरजी मुनिराज,श्रमण श्री प्रत्यक्ष सागर जी,प्रज्ञान सागर जी मुनिराज ने गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि दुनिया में गुरु ही वह शक्ति है जो साधारण मनुष्य को आत्मा से परमात्मा बना देती है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,अंचल जैन लवी,हिमांशु जैन हनी,अमन विरागप्रिय ने ध्वजारोहण एवं अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन सिर्स,गुदरी जैन मंदिर के प्रबंधक सनत जैन,महेंद्र सिंघई,विमल जैन बड़ागांव,धरनेंद्र जैन डॉली,विशाल जैन गुदरी ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवम् उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन,समाजसेवी हुकुमचंद जैन दुमदुमा,बाबूलाल नायक,ललित जैन अछरौनी,एड.पंकज जैन,महेंद्र जैन,संजय जैन कर्नल,अरविन्द जैन कामरेड,अरुण जैन सिर्स ने चित्र अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया। समाजसेवी अशोक जैन नीम,मनोज सिंघई,दिनेश जैन डीके,अलंकार जैन,पंचायत मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम,अमित प्रधान,विवेक नायक,दिव्यांश जैन,एड.अनूप जैन,अनिल जैन,शुभम जैरी,अनूप जैन “सनी”,समय चौधरी,रोनित जैन ने शास्त्र भेंट किया। अजय अग्रवाल,संजीव गुप्ता,रोहित रावत,सनी भट्ट,आलोक सेन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओ ने श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
श्रीमति दीक्षा जैन, कु.शालू जैन ने संगीत की स्वर लहरियों के साथ भक्ति भाव पूर्वक गुरु की पूजन संपन्न कराई। इस अवसर पर श्रीमति शीला सिंघई ने पूर्व परंपरागत तरीके से देव शास्त्र गुरु की साक्षी में श्रीमति सरोज जैन को सर्व सम्मति से महिला जैन समाज की अध्यक्षा बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर श्रीमति कस्तूरी जैन,प्रभा जैन,कल्पना जैन,मनीषा सिंघई,नेहा जैन,रीता जैन,अनीता जैन,अर्चना जैन,दीप्ति जैन,बबली जैन,अंजली जैन,सारिका जैन,कविता जैन,पूजा जैन,प्रिया जैन,सीमा नायक सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। मंगलाचरण आशिता जैन,तोषी जैन,रिद्धि जैन ने किया। धर्मसभा का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवम् आभार अंचल जैन लवी ने किया।
