
* सीलिंग के नाम पर आवासीय क्षेत्र के व्यापारियों का आवास विकास परिषद एवम् लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा किया जा रहा शोषण एवम् उत्पीड़न को तत्काल रोका जाये- अजय त्रिपाठी मुन्ना
सरताज आलम
लखनऊ/उत्तर प्रदेश
28 जून बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक एन.आई.सी.हाल जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार एवं संचालन ज्वाइंट कमिश्नर जी.एस.टी.कृपाल अग्निहोत्री ने किया। उक्त व्यापार बन्धु की बैठक में लखनऊ जनपद के सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राजधानी लखनऊ के प्रमुख व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त व्यापार बन्धु की बैठक में अपनी बात रखते हुये भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजीo) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने जिलाधिकारी को पत्र देते हुये कहा कि राजधानी लखनऊ के आवासीय क्षेत्र में अपना कारोबार करने वाले उद्यमियों व्यापारियों का शोषण उद्यमियों व्यापारियों का सीलिंग के नाम पर उत्पीड़न आवास विकास परिषद एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा किया जा रहा है। इसे तत्काल रोक जाये, बिजली कटौती बन्द की जायें। अतिक्रमण के नाम पर किये जा रहे ताल कटोरा, एवरेडी क्षेत्र के व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द किया जायें। उद्यमियों व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिया जायें। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुये भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि बरसात को देखते हुये फैजुल्लागंज, जानकीपुरम सहित राजधानी लखनऊ के सभी नाला-नालियों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। डंडाहिया बाजार की खराब सोडियम लाइटों को तत्काल ठीक कराया जायें। बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों के मांगो को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा की जिस विभाग के जो कार्य है उसे प्राथमिकता पर कराया जायें। बुधवार को व्यापार बन्धु की बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी लखनऊ, ज्वाइंट कमिश्नर जी.एस.टी.लखनऊ कृपाल अग्निहोत्री, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजी०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजी०) के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष लखनऊ नीरज गुप्ता, कार्यालय प्रभारी दीपक शर्मा सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं सभी प्रमुख व्यापार मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
