सुशील खेतान
सिद्धार्थनगर
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, ब्लाक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों, फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सादिक अहमद ने किया। बैठक में संगठन की समीक्षा की गयी। इस दौरान कांग्रेस के सोशल मीडिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्की रिज्वी का सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए सभी कांग्रेस जन आज़ से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। काजी सुहेल ने कहा कि आज संगठन की समीक्षा की गयी है। अब संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को कार्य मुक्त कर नये लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। जिससे संगठन मजबूत हो सके और डुमरियागंज लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जिताया जा सके। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुड्डू एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही ही है। इसलिए कार्यकर्ता आज से ही संगठन को मजबूत करने के लिये गांव-गांव जाकर आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं महासचिव कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिये हम सब मिलजुल कर काम करेंगे। उक्त बैठक में सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सादिक अहमद, विक्की रिज्वी, पप्पू खान, शकील अंसारी, बब्बू जायसवाल, जितेन्द्र धर द्विवेदी, मैनुद्दीन खान, रितेश त्रिपाठी, गुल मोहम्मद, शौकत अली, ऋषिकेश मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, सन्तोष चौधरी, देवेन्द्र कुमार, इम्तियाज अंसारी, मनोज श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन राईनी, ओम प्रकाश दूबे, राजेश सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।
