
सरताज आलम
सिद्धार्थनगर
मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुये बारिश का असर तहसील बांसी क्षेत्र में बह रही नदियों पर साफ देखा जा सकता है। राप्ती नदी उफान पर है, तो बूढी राप्ती लाल निशान छूने के लिये आतुर हो रही है। इससे लगभग 35 किलोमीटर के एरिया में बह रहे नदियों के किनारे पर बसे दर्जनों गांवों के लोगों में भय हलचल बढ़ गयी है। पिछले वर्ष 10 अक्टूबर के आये हाहाकारी बाढ़ में कई गांवों के फंसलों को तहस नहस किया, तो पखवारे तक कई गांवों का सम्पर्क टूट गया था। इस दौरान सहायता और बचाव कार्य में तहसील प्रशासन के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रशंसनीय कार्य किया गया था। लगातार बढ़ रही नदी के चाल को देखते हुये बिगत दिन को एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा बाढ़ राहत केंद्र सूपा राजा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के पश्चात बंधा कटाव का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान बांध पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करके काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर बनाये हुये हैं।
