

झांँसी से नेहा श्रीवास के साथ पुष्पेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट..
झांँसी।जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर में रोल मॉडल इंटरेक्शन में विद्यालय के पूर्व छात्र प्रिंस लीधोरिया जो वर्तमान में आई आई टी गुवाहाटी के छात्र है को रोल मॉडल के रूप में आमंत्रित किया गया। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन ,गर्ल्स इंटर कॉलेज, पंडित राम सहाय इंटर कॉलेज एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आर.पी. तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया छात्राओं को जी एवं नीट की तैयारी कैसे करनी है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लोकेश कुमार कुरचनिया पी.जी.टी. भौतिकी (केवी) और कुलदीप गुप्ता पी.जी.टी. रसायन विज्ञान (पंडित रामसहाय इंटर कॉलेज) ने छात्राओं को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी देकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी प्रियंका लीधोरिया ने छात्राओं को समय का सही उपयोग कर अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के टिप दिये l
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रिचा श्रीवास्तव (पी.जी.टी. भौतिक विज्ञान) ने विज्ञान ज्योति फेस 4 के पहलुओं में प्रकाश डाला एवं छात्राओं को अध्ययन सामग्री प्रदान की I
छात्रा कुमारी हिताक्छी अरोड़ा ने अपना भाषण प्रस्तुत किया। प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य ने विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षक एवं रोल मॉडल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कुमारी उन्नति देव एवं कुमारी सृष्टि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का समापन उप-प्राचार्य आकाश गुप्ता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनिता कुमारी(पी.जी.टी. जीवविज्ञान) श्रीमती शैली शुक्ला (पी.जी.टी. भौतिकी) श्रीमती दीप्ति मैडम, डॉक्टर नेहा गुप्ता आदि छात्र उपस्थित रहें।
