
सरताज आलम
सिद्धार्थनगर
नगर पंचायत के डुमरियागंज मार्ग स्थित डा0 बुशरा पॉलीक्लिनिक पर सुबह नौ बजे के लगभग इसमें कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पायी गयी। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डा0 बुशरा पॉलीक्लिनिक पर सुबह नौ बजे के लगभग पॉलीक्लिनिक पर सुबह नौ बजे के लगभग यहां कार्यरत एक कर्मचारी की लाश पायी गयी। लाश मिलने की सूचना पर आमजन आश्चर्य में पड़ गये। मौके पर आस पास के लोगों के साथ इटवा पुलिस पहुंच गयी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का लग रहा है। बताया जाता है कि मृतक का शरीर खून से लथपथ था। उसका शरीर पेट के बल पड़ा था। 25 वर्षीय मृतक का नाम ‘वसीउल्लाह पुत्र अजीमुल्लाह है। वह ग्राम बननी, थाना दुघारा, जिला सन्तकबीर नगर का निवासी था। वर्तमान में वह डा0 बुशरा पॉलीक्लिनिक पर रह कर कम्पाउण्डर का कार्य कर रहा था। लोगों के अनुसार वह नीट की तैयारी कर रहा था। उसका ननिहाल इटवा में बताया जाता है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गयी है।
