
शिवम् सिंह
सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक एक दिवसीय धरना दिया गया तथा मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से भेजा गया। धरने को सम्बोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव जी ने कहा कि आज की परिस्थिति में सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवन यापन करने के लिये एनपीएस योजना पूर्णतया विफल है इसलिए किसी भी परिस्थिति में पुरानी पेंशन योजना अनिवार्य रूप से बहाल की जानी चाहिए। धरने को सम्बोधित करते हुये सदस्य राज्य परिषद सन्तोष कुमार दुबे ने कहा आज की परिस्थितियों में किसी भी संघर्ष को परिणाम तक पहुंचाने के लिए संगठन में एकजुटता बेहद जरूरी है उन्होंने आवाहन किया कि सभी शिक्षक अपनी इकाइयों को मजबूत करें तथा जनपद इकाई के आवाहन पर प्रत्येक प्रकार के धरने एवं अन्य कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। धरने को राजेश शर्मा, शम्भू नाथ गुप्ता, चन्द्रभान त्रिपाठी, चन्द्रभान पहलवान, सच्चिदानन्द शुक्ला, बैजनाथ चौरसिया, स्वरूपम द्विवेदी, शमशेर यादव, शैलेन्द्र शर्मा आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। धरने का संचालन हृदय नारायण मिश्र जी ने किया। धरने
में जिला कोषाध्यक्ष राम निवास कुशवाहा आय व्यय निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र बहादुर सिंह, दयाशंकर यादव, महेश राव, रविन्द्र कुमार द्विवेदी, शेषनाथ गुप्ता, शशिमौलि त्रिपाठी, राम बहादुर, राम कुमार यादव, वसीम अहमद, पूर्णेश्वर मिश्र, शिवकरण, अभिराम, प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे, सुनील कुमार पाण्डेय, सर्वेश कुमार उपाध्याय, डाक्टर सत्येन्द्र कुमार मिश्र, अमरीश कुमार मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, राम पूजन वर्मा, आलोक कुमार त्रिपाठी, फूलचन्द गौड़, विजय कुमार मिश्रा, सुनील रंजन, लालचन्द, डा0 धर्मेन्द्र मिश्रा, डा0 कृष्ण कुमार, अशोक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य बृजेश द्विवेदी, शिवपूजन, विनोद कुमार, डा0 श्रवण कुमार तिवारी, शेष नारायण ओझा अब्दुल हई अनिल यादव , कुलदीप चौधरी कमलेश कुमार मिश्र संजय कुमार दुबे जितेंद्र कुमार दुबे, महेंद्र मौर्य, मानसिंह, अंकित यादव, राम उजागिर, विनय गुप्ता, रणजीत चौधरी, विनोद सिंह, शिव कुमार पाण्डेय, हरिराम चौहान, अमरेश कुमार आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहें।
