

झांँसी से नेहा श्रीवास के साथ पुष्पेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट..
झांँसी ब्लाक बंगरा के गांव भकोरा में विशाल किसान पंचायत
विशाल किसान पंचायत में किसानों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा प्रधान से कहने के बाद भी नहीं हो रहा गौशाला का निर्माण
जानकारी के मुताबिक पंचायत में प्रमुख रूप से झांँसी खजुराहो हाईवे ग्राम भकोरा के पास जो पीएनसी कंपनी ने हाईवे रोड बनाया है। उसके किनारे नाली ना बनाने के कारण किसानों के कृषि योग्य भूमि में पानी का भराव होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्राम भकोरा में लगभग 500 छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। गांव में गौशाला ना होने से आवारा जानवर किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। या हाईवे पर विचरण कर रहे हैं। इधर किसान की फसलें बर्बाद हो रही उधर हाईवे पर एक्सीडेंट हो रहे। राजगीर जान गवा रहे। किसानों ने पंचायत में अपनी पीड़ा बयान करते हुए कहा साहब इस जमाने में खेती-किसानी घाटे का सौदा साबित हो रही। हमारी जमीन हाईवे रोड के किनारे हैं। जो भकोरा की पुलिया से काशीराम के खेत तक जो रोड बना है। वहां पर पीएनसी कंपनी ने अभी तक नाली का निर्माण नहीं कराया जिससे रोड का पानी खेतों में घुस जाता है। और फसलें बर्बाद हो जाती पंचायत में आज सैकड़ों किसानों ने मांग की तत्काल रोड के किनारे नाली का निर्माण कराया जाए। किसानों की असहनीय पीड़ा यह है। गांव में आवारा जानवर लगभग 5 सैकड़ा घूम रहे। जो हमारे खेतों में घुस जाते और हमारी खेतो में बोई हुई खरीफ फसल जिसमें मूंगफली तिली उर्द मूंग की फसलें नष्ट कर देते हैं। कई बार हमने जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिया शिकायत भी की लेकिन आज तक गांव में गौशाला नहीं बन पाई। और गांव के प्रधान से भी मांग की लेकिन अभी तक गौशाला का निर्माण नहीं कराया गया। किसानों ने बताया हमारे यहां कई वर्षों पूर्व आधी अधूरी बनी पड़ी गौशाला उस गौशाला को पूरी तरह निर्माण कराकर उसमें आवारा जानवरों को रखा जाए जिससे हमारी फसलें बच सकें साहब रात दिन खेतों की रखवाली करते हैं फिर भी फसलों को नहीं बचा पाते हैं सरकार हमारी सुनो। किसानों ने पंचायत में आज सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा हमारी समस्या का तत्काल निराकरण नहीं होता तो हम लोग तहसील मऊरानीपुर में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत में किसानों की पीड़ा सुनते हुए कहा पीएनसी कंपनी ने हाईवे तो बना दिया लेकिन हाईवे के किनारे नालियां बनाना भूल गया नालियां ना बनने से किसानों के खेतों में बोई हुई फसलों में पानी का भरा होता है जिससे उनकी फसलें बर्बाद होती हैं पीएनसी कंपनी तत्काल हाईवे के किनारे नाली का निर्माण कराएं।परिहार ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए विकासखंड बंगरा तहसील प्रशासन मऊरानीपुर से यह मांग की है कि गांव के अंदर कई वर्षों पूर्व बनाई गई आधी अधूरी गौशाला निर्माण का कार्य पूर्ण करा कर आवारा जानवरों को गौशाला में रखा जाए अन्यथा की स्थिति में विशाल आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में प्रमुख रूप से जगदेव सिंह बृजेंद्र कुमार अहिरवार राघव सिंह बृजेश कुमार आसाराम अहिरवार धनीराम रविंद्र कुमार हरप्रसाद शिवराम कुशवाहा आसाराम लछु अजय अहिरवार शिवनारायण कुशवाहा देवेंद्र श्रीवास विनोद पाल लेखराज कुशवाहा रूप सिंह रोहित सिंह भकोरा बृजेश श्रीवास हरिश्चंद्र मिश्रा बलराम सिंह रामप्रसाद पांचाल भूपेंद्र अहिरवार राम सिंह रविंद्र कुमार राघव सिंह प्यारेलाल बेधड़क शेखर राज बडोनिया किशोरी लाल यादव बिहारी सिंह तोमर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
