

झांँसी से नेहा श्रीवास के साथ पुष्पेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट..
झाँसी | सामाजिक संस्था आसरा सोसायटी के तत्वावधान में समस्त आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से एक दिवसीय नारी सशक्तिकरण व सावन हरियाली तीज का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया. मुख्य अतिथि अनाहिता सिंह चौहान, शिखा बंसल, मयूरी सन्देल के मुख्यातिथ्य में कार्यकम सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में भिन्न प्रकार के मनोरंजन के खेलकूद आयोजित हुए जिसमे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. समापन अवसर पर संस्था अध्यक्ष पूजा शर्मा ने वीर भूमि झांसी सहित संपूर्ण भारतीय राष्ट्र की सभी मातृ शक्तियों को नमन करते हुए कार्यशाला में उपस्थित सभी सखियों को संबोधित किया. हरियाली तीज कार्यक्रम का संचालन भावना त्रिपाठी ने किया. संस्था की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर डोली,रुबी बाजपाई, राखी वर्मा, प्रिया, मोनिका शर्मा गुप्ता, ममता कुशवाहा, देवकी कुशवाहा, रोशनी, कंचन गोपालरानी,वंदना वर्मा, अंजू मेहता,
प्रियंका तोमर, रश्मि तिवारी, ऋचा मेहता, संध्या मेहता, उपाध्यक्ष लीना मंशारामनी, गजल गोयल वर्मा, प्रीति मिश्रा, वर्षा शर्मा, रीता, संजू वर्मा, संगीता शिवहरे, गरिमा बसरानी, आदि मौजूद रहे।
