इसरार हुसैन
सिद्धार्थनगर
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में दिनांक 09.09.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आमजन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतु दिनांक 09.08.2023 से 10.08.2023 तक मोबाइल लोक अदालत वैन उपलब्ध कराया गया है। दिनांक 09.08.2023 से 10.08.2023 को जनपद सिद्धार्थनगर में विधिक जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु मोबाइल लोक अदालत वैन निम्न रूट चार्ट के अनुसार प्रचार प्रसार करेगी। दिनांक 09/08/23 को जिला एवं सत्र न्यायालय सिद्धार्थनगर 10.30 बजे, कलेक्ट्रेट परिसर सिद्धार्थनगर 11.00 बजे से 12.00 बजे तक, तहसील परिसर नौगढ़ सिद्धार्थनगर 12ः15 बजे से 01.30 बजे तक, बर्डपुर ब्लाक 2.30 बजे से 03.00 बजे तक, तहसील परिसर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर 03.45 बजे से 5.00 बजे तक तथा दिनांक 10/08/23 को वाहय न्यायालय बांसी, सिद्धार्थनगर 10.30 बजे से 11.30 बजे तक, तहसील परिसर बांसी सिद्धार्थनगर 11.45 बजे से 01ः00 बजे तक, तहसील परिसर इटवा सिद्धार्थनगर 2.00 बजे से 03.00 बजे तक, तहसील परिसर डुमरियागंज सिद्धार्थनगर 03.30 बजे से 5ः00 बजे तक। उक्त अवसर पर आस-पास के समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि उक्त तिथि पर समय से उपस्थित होकर विधिक जानकारियों प्राप्त कर लाभ उठावें।
उक्त आशय की जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्वार्थनगर ब्रिजेश कुमार द्वितीय ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।