
इसरार हुसैन
सिद्धार्थनगर
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 9 अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर पर सेक्टर स्तर पर होने वाले जन पंचायत के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के नगर पंचायत बिस्कोहर पर सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय चौधरी रहें। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रान्ति जन पंचायत का संकल्प लेकर अपने हर बूथो को मजबूत करके 2024 में भाजपा की तानाशाही सरकार को हराया जा सकता है। वहीं सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अगस्त क्रान्ति जन पंचायत का संकल्प लेकर 2024 में भाजपा को हराने के लिये हमारे कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है, हमें अपने हर बूथो को मजबूत करके 2024 में भाजपा की तानाशाही सरकार को हराया जा सकता है। इस दौरान जन पंचायत में समाजवादी पार्टी के सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच प्रस्तुत किया गया। वहीं विधानसभा 305 इटवा में लगभग 16 हजार वोटर लिस्ट में कटे हुये नामों को जोड़ने पर जोर दिया। एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी सहित देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद मिश्रा, पप्पू पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, एजाज शाह, बुधराम नाई, पूरन यादव, लालजी पाण्डेय सेक्टर प्रमुख व बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहें।
