देश के सबसे अच्छे कप्तान घोषित हुए पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह /
द फेम आफ इंडिया मैगजीन के सर्वे ने मिला पहला स्थान
आगरा। जिले के कप्तान पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह को द फेम आफ इंडिया मैगजीन के सर्वे में देश के सबसे प्रसिद्ध और बेहतरीन पुलिस अधीक्षक का खिताब मिला है।
देश भर के 700 पुलिस अधिकारियों के बीच हुए सर्वे के बाद चयनित 200 आफिसर्स में से 50 चयनित पुलिस कप्तानों में उनका पहला स्थान है। यह खिताब उन्हें कानपुर के एसएसपी रहने के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। द फेम इंडिया के प्रधान संपादक यू एस सोनथलिया ने बताया की उनके संस्थान ने सकारात्मक और संरचनात्मक कार्यों के लिए देश भर के 700 से अधिक पुलिस कप्तानों का एक सर्वे किया गया। इनमें से 200 को चिन्हित कर उनके कार्यों को बारीकी से देखा गया और देश के टॉप सर्वाधिक प्रसिद्ध पुलिस कप्तानों की लिस्ट जारी कर उन्हें सम्मान देते हुए संस्थान ने अभिवादन किया है। द फेम इंडिया द्वारा जारी लिस्ट ने सबसे पहला नाम आगरा के पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह का है। प्रीतिंदर सिंह को यह सम्मान मिलने पर आगरा वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
