झांँसी से नेहा श्रीवास के साथ पुष्पेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट..
झांँसी जनपद के नगर बड़ागांव में आज राष्ट्रभक्त संगठन के नगर उपाध्यक्ष निहाल कुशवाहा ने अपना जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया। उन्होंने अपने साथियों के साथ नहर वाले हनुमान सरकार मंदिर पर पौधारोपण करते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया। निहाल कुशवाहा ने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते हैं। पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्रभक्त संगठन अंचल अडजरिया, समग्र अकादमी के डायरेक्टर हरि कृष्णा कुशवाहा,अर्पित शर्मा,हेमंत, दिनेश कुशवाहा,सुमित महाराज,शिवम,पंकज झां ,रामसिंह कुशवाहा ,महावीर शर्मा ,मृदुल झां ,धीरेन्द्र,बंटी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त नीरज कुशवाहा नगर अध्यक्ष बड़ागांव राष्ट्रभक्त संगठन ने किया।
